पुलिस की सक्रियता से चंद घंटों में लापता किशोर सकुशल बरामद

पुलिस की सक्रियता से चंद घंटों में लापता किशोर सकुशल बरामद


पौड़ी। मुनिकीरेती थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 16 वर्षीय लापता किशोर को कुछ ही घंटों में सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में पुलिस ने सूचना मिलते ही खोज अभियान शुरू किया। उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से आसपास के क्षेत्रों और जंगलों में व्यापक तलाश की। अथक प्रयासों के बाद किशोर को मुनिकीरेती क्षेत्र से सुरक्षित बरामद कर लिया गया। पुत्र के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत व्यक्त करते हुए पुलिस टीम की तत्परता और संवेदनशील कार्यप्रणाली की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *