देवरियाताल-बनियाकुण्ड ट्रेक पर भटके 5 पर्यटकों का सफल रेस्क्यू

देवरियाताल-बनियाकुण्ड ट्रेक पर भटके 5 पर्यटकों का सफल रेस्क्यू


रुद्रप्रयाग।  देवरियाताल-बनियाकुण्ड ट्रेक मार्ग पर रास्ता भटक गए पांच पर्यटकों को एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की संयुक्त टीमों ने सुरक्षित खोजकर नीचे पहुंचाया। रविवार सुबह 112 के माध्यम से सूचना मिलने पर जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया। सर्च ऑपरेशन के दौरान पर्यटकों का संपर्क स्थापित हुआ और स्थानीय लोगों की मदद से उनका लोकेशन पता चला। इसके बाद रेस्क्यू टीमों ने मौके पर पहुंचकर सभी पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने ट्रेकर्स से स्थानीय गाइड की सहायता लेने और मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *