मुनिकीरेती पुलिस ने दो स्कूटी चोर दबोचे

टिहरी। जनपद टिहरी में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत मुनिकीरेती पुलिस ने वाहन चोरी के मामले का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी की गई स्कूटी यूके-07-एसी-7649 भी बरामद कर ली है। शिकायत मिलने के बाद गठित पुलिस टीम ने 80 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालकर तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों को ढालवाला क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने रामझूला स्थित चोटीवाला रेस्टोरेंट के पास से स्कूटी चोरी करना स्वीकार किया। बरामद स्कूटी की कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है।