अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, कार सीज

देहरादून। सेलाकुई पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 11 पेटी में 126 बोतल चंडीगढ़ मार्का अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से आरोपी अनिल सिंह (44) निवासी मोहाली, पंजाब को गिरफ्तार किया। तस्करी में प्रयुक्त टोयोटा इटियॉस कार संख्या यूबी-01-सी-0837 को भी सीज किया गया। पुलिस के अनुसार, 18 सितंबर की शाम सारना के पास रूटीन चेकिंग के दौरान सहसपुर की ओर से आ रही कार की तलाशी में शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शराब चंडीगढ़ से लाकर शादी समारोह में सप्लाई के लिए पौड़ी गढ़वाल ले जा रहा था। मामले में थाना सेलाकुई में आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। बरामद शराब की कीमत करीब 1.32 लाख रुपये बताई गई है।