मसूरी में हुड़दंग मचाने पर नौ युवक हिरासत में

मसूरी में हुड़दंग मचाने पर नौ युवक हिरासत में


मसूरी। सार्वजनिक मार्ग पर हुड़दंग और आवागमन बाधित करने के मामले में मसूरी पुलिस ने नौ युवकों को हिरासत में लेकर वैधानिक कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, 19 सितंबर को अंबेडकर चौक के पास हरियाणा से आए कुछ युवक नगर पालिका द्वारा लगाए गए बैरियर पर चढ़कर और बैठकर सड़क के बीच वीडियो बना रहे थे। स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो युवकों ने गाली-गलौज करते हुए विवाद शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर शांति व्यवस्था बिगड़ने की आशंका को देखते हुए नौ युवकों को हिरासत में लिया। इनमें हरियाणा, राजस्थान और पंजाब के युवक शामिल हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *