सार्वजनिक स्थलों पर हुड़दंग करने वाले सात गिरफ्तार

सार्वजनिक स्थलों पर हुड़दंग करने वाले सात गिरफ्तार


पौड़ी। सार्वजनिक स्थानों पर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देश पर कोटद्वार पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग एवं हंगामा कर रहे सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सभी के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपितों में मोहित प्रताप सिंह, गौरव कुमार, स्वास्तिक त्यागी, राहुल कुमार, अर्जुन सैनी, सत्येंद्र कुमार और हर्ष शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग कर शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *