चोरी की स्कूटी का रंग बदलकर नंबर प्लेट हटाई, दो किशोर संरक्षण में

श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली श्रीनगर पुलिस ने चोरी की स्कूटी बरामद करते हुए दो विधि-विवादित किशोरों को संरक्षण में लिया है। 17 सितंबर को अमित रावत निवासी श्रीनगर ने स्कूटी चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। क्षेत्राधिकारी सदर तपेश कुमार के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच की। 20 सितंबर को दोनों किशोरों के कब्जे से स्कूटी बरामद की गई। पहचान छिपाने के लिए उन्होंने स्कूटी का मूल रंग स्प्रे से काला कर दिया था और नंबर प्लेट भी हटा दी थी। दोनों कक्षा नौवीं और दसवीं के छात्र हैं। पूछताछ में उन्होंने मौज-मस्ती के लिए स्कूटी चोरी करना बताया।