नशे को ना, स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन को कहें हाँ

उत्तरकाशी। नशामुक्त भारत एवं ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में थाना पुरोला क्षेत्र में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम नगर पालिका परिषद पुरोला सभागार में पुलिस, नगर पालिका, मातृशक्ति संगठन और ब्रह्माकुमारी संगठन के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।
कार्यक्रम में युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई और उन्हें स्वस्थ व जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। सभी उपस्थित लोगों को नशामुक्त समाज के निर्माण की शपथ दिलाई गई। इस दौरान राष्ट्रीय एंटी ड्रग्स हेल्पलाइन 1933 की जानकारी भी दी गई, जिसमें नशीले पदार्थों से जुड़ी सूचना गोपनीय रूप से साझा की जा सकती है।
पुलिस ने दिया नशामुक्त समाज का संदेश
उत्तरकाशी। नशामुक्त भारत एवं ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में चल रहे नशामुक्त पखवाड़ा के अंतर्गत गुरुवार को श्री गंगोत्री धाम में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में धाम में दर्शन हेतु आए श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों तथा इसके सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी गंभीर परिणामों की जानकारी दी गई। युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय एंटी ड्रग्स हेल्पलाइन 1933 की जानकारी दी गई और बताया गया कि नशे से संबंधित किसी भी सूचना को गोपनीय रूप से साझा किया जा सकता है।