वर्ल्डस्किल्स में सानिया जोशी और पार्थ वोहरा ने जीते रजत पदक

देहरादून। चीन के शंघाई में 22 से 27 सितंबर तक आयोजित 48वीं वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड के सानिया जोशी और पार्थ वोहरा ने भारत के लिए रजत पदक जीते। सानिया जोशी ने त्मजंपस ैंसमे और पार्थ वोहरा ने प्दकनेजतपंस क्मेपहद ज्मबीदवसवहल कौशल में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में भारत ने छह रजत पदक और 20 मेडलियन फॉर एक्सीलेंस हासिल कर वैश्विक स्तर पर 10वां स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में करीब 1,400 प्रतिभागियों ने 64 कौशल विधाओं में प्रतिभाग किया। दोनों युवाओं का चयन इंडिया स्किल्स 2025-26 की राज्य, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के माध्यम से हुआ। उनकी उपलब्धि को उत्तराखंड के कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग और उत्तराखंड कौशल विकास समिति के प्रयासों से जोड़कर देखा जा रहा है।