स्कूलों में आयोजित हुआ ‘मेरे सपनों का भारत चित्र सेवा’ कार्यक्रम

श्रीनगर गढ़वाल। पौड़ी जिले के विभिन्न मंडलों के विद्यालयों में ‘मेरे सपनों का भारत चित्र सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत चित्रकला, निबंध सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। श्रीनगर के सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में सेवा संकल्प अभियान के जिला संयोजक गणेश भट्ट मुख्य अतिथि रहे। निबंध प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में शौर्य डोभाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। चित्रकला के जूनियर वर्ग में सोनम और सीनियर वर्ग में सिद्धांत रावत प्रथम रहे। गणेश भट्ट ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘आशीर्वाद का दिया’, ‘सेवा की कहानी’ सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जो 17 अक्टूबर तक जारी रहेंगे।