एसआईआर-2026 पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा, जताया संतोष

पौड़ी। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई। भारत निर्वाचन आयोग से आए केंद्रीय दल ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य, गणना प्रपत्रों के वितरण एवं संकलन तथा बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों का मूल्यांकन किया। अवर सचिव अभिषेक तिवारी ने पौड़ी जनपद में अभियान की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए राजनीतिक दलों के साथ नियमित समन्वय और समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ गबर सिंह, संगीता रावत और विजय बिष्ट को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।