रती लाल शाह बने हरिद्वार के नए जिला सूचना अधिकारी

हरिद्वार। उत्तराखंड सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में लंबे समय से अपनी सेवाएं दे रहे वरिष्ठ अधिकारी रती लाल शाह को पदोन्नति के बाद हरिद्वार का नया जिला सूचना अधिकारी (डीआईओ) नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति को सूचना विभाग और मीडिया जगत के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
रती लाल शाह उत्तराखंड सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। विभागीय सेवाओं के दौरान उन्होंने शासन-प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी कार्यकुशलता, सहज व्यवहार और संवाद क्षमता के कारण वे अधिकारियों एवं पत्रकारों के बीच एक अलग पहचान रखते हैं। उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ निर्वहन किया जाएगा। सूचना विभाग और मीडिया के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करते हुए जनहित से जुड़ी सूचनाओं के प्रभावी प्रसार को प्राथमिकता दी जाएगी। पत्रकारों ने विश्वास जताया कि रती लाल शाह के अनुभव और कार्यशैली से हरिद्वार जिले में सूचना तंत्र और अधिक मजबूत होगा।