राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर डीएम ने की बैठक

राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर डीएम ने की बैठक

टिहरी। राज्य स्थापना दिवस को भव्य रूप से मनाने के लिए जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। उन्होंने नौ नवंबर को जिला मुख्यालय सहित सभी तहसीलों में कार्यक्रम आयोजित करने और तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।
कार्यक्रमों में विभागीय स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाएगा। राज्य आंदोलनकारियों को आमंत्रित कर सुबह 11 बजे सम्मानित किया जाएगा। शिक्षा विभाग छह नवंबर को प्रभात फेरी के साथ स्लोगन और चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित करेगा। छह और सात नवंबर को युवा महोत्सव भी होगा। डीएम ने कहा कि आयोजनों में जनसहभागिता के साथ उत्तराखंड की लोक संस्कृति, परंपराओं और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *