बूंखाल मेले की तैयारियों को लेकर कैबिनेट मंत्री ने की समीक्षा

बूंखाल मेले की तैयारियों को लेकर कैबिनेट मंत्री ने की समीक्षा

पौड़ी। प्रसिद्ध बूंखाल मेले की तैयारियों को लेकर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया, सीडीओ अशोक जोशी और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूरी करने के निर्देश दिए।
मंत्री ने लोक निर्माण विभाग को चेकपोस्ट और बैरियर निर्माण, पैठाणी से चौरीखाल तक सड़क पर पैचवर्क तथा मंदिर मार्ग के चौड़ीकरण और तीखे मोड़ों को दुरुस्त करने को कहा। जाम से बचाव के लिए पर्याप्त अस्थायी पार्किंग विकसित करने के निर्देश भी दिए। सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए पुलिस कंट्रोल रूम, लाउडस्पीकर और प्रभावी यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। स्वास्थ्य विभाग को मेडिकल कैंप और एंबुलेंस की व्यवस्था करने, जबकि जिला पंचायत को सफाई, शौचालय और कूड़ेदान उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। पेयजल, बिजली, हाईमास्ट लाइट, अलाव, अग्निशमन और बायो टॉयलेट की व्यवस्था पर भी जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि तैयारियों का जायजा लेने के लिए टीम मेला स्थल का निरीक्षण करेगी और स्थानीय लोगों के सुझाव भी शामिल किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *