डॉ. निशंक ने पश्चिम बंगाल के प्रतिनिधियों को दिए प्रमाण पत्र

डॉ. निशंक ने पश्चिम बंगाल के प्रतिनिधियों को दिए प्रमाण पत्र

देहरादून। एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत आयोजित युवा संगम कार्यक्रम का समापन समारोह हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने पश्चिम बंगाल से आए युवा प्रतिनिधियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।
अपने संबोधन में डॉ. निशंक ने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत देश की अखंडता, विविधता और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करने का महायज्ञ है। उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के बीच सांस्कृतिक साझेदारी विविधता में एकता का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने युवाओं से यात्रा के अनुभवों को जीवन में अपनाने और राष्ट्रीय एकता के दूत बनने का आह्वान किया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. प्रकाश सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के प्रतिनिधियों ने उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत, भौगोलिक विशेषताओं, शिक्षा, साहसिक पर्यटन और स्थानीय जीवनशैली को करीब से जाना। आईआईटी खड़गपुर पश्चिम बंगाल की नोडल एजेंसी रहा। कार्यक्रम में पूर्व सांसद ने भी युवाओं का उत्साहवर्धन किया। नोडल अधिकारी प्रो. महावीर सिंह नेगी ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन डॉ. हिमशिखा गोस्वामी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *