30 मिनट में खोजा तीर्थयात्री का खोया आईफोन 15

30 मिनट में खोजा तीर्थयात्री का खोया आईफोन 15

चमोली। बद्रीनाथ धाम में गुम हुआ मेरठ निवासी तीर्थयात्री का आईफोन 15 पुलिस ने महज 30 मिनट में खोजकर लौटा दिया। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी मृत्युंजय पुत्र विजेंद्र का मोबाइल धाम में कहीं खो गया था। परेशान तीर्थयात्री ने बद्रीनाथ पुलिस से मदद मांगी। हेड कांस्टेबल अरुण गैरोला और दिवाकर पीटी ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर मोबाइल खोज निकाला। फोन वापस मिलने पर मृत्युंजय ने पुलिस की तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उत्तराखंड पुलिस का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *