महिला कांग्रेस की बैठक में संगठन मजबूत करने का आह्वान

महिला कांग्रेस की बैठक में संगठन मजबूत करने का आह्वान

विकासनगर। जीवनगढ़ क्षेत्र में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक रूपा शर्मा की अध्यक्षता में रेनू एवं फतेह आलिम के आवास पर आयोजित हुई। बैठक में बड़ी संख्या में महिलाओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान महिलाओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने पर चर्चा हुई।
रूपा शर्मा ने कहा कि कांग्रेस महिलाओं के अधिकार, सम्मान और सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने महिलाओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों में पार्टी के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों पर आवाज उठाने की जरूरत बताई। बैठक में आरती देवी, गुड्डी देवी, बबिता, हिना परवीन, मुस्कान, शाइस्ता, चांद बीबी, शांति देवी और शकुंतला देवी सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *