जनता मिलन में शिकायतों का त्वरित निस्तारण, पेयजल समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता

जनता मिलन में शिकायतों का त्वरित निस्तारण, पेयजल समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता


पौड़ी। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित 17 शिकायतें दर्ज की गईं। जिलाधिकारी ने अधिकांश शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराते हुए शेष मामलों में संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन और अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के संतोषजनक समाधान पर विशेष जोर दिया।
कार्यक्रम में पेयजल आपूर्ति, क्षतिग्रस्त पुल, विद्युत पोल, शहीद स्मृति द्वार के पुनर्निर्माण और विद्यालय परिसर में निर्माण कार्य से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रहीं। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को स्थलीय निरीक्षण कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने को कहा। जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद कई क्षेत्रों में बाधित पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी गई है, जबकि अन्य मामलों में कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *