टिहरी में आपदा प्रबंधन को लेकर पुलिस सतर्क, ग्राम प्रहरियों को दिया प्रशिक्षण

टिहरी में आपदा प्रबंधन को लेकर पुलिस सतर्क, ग्राम प्रहरियों को दिया प्रशिक्षण


टिहरी। मानसून और संभावित प्राकृतिक आपदाओं को देखते हुए टिहरी पुलिस ने आपदा प्रबंधन एवं राहत-बचाव कार्यों को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए। थाना छाम परिसर में एसडीआरएफ टीम ने पुलिस कर्मियों और 74 ग्राम प्रहरियों को भूस्खलन, बाढ़, सड़क दुर्घटना, बादल फटना जैसी आपदाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी दी। प्रतिभागियों को खोज एवं बचाव तकनीक, आपातकालीन समन्वय और जनसुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। वहीं थाना हिंडोलाखाल में आयोजित बैठक में ग्राम प्रहरियों को आपदा प्रबंधन उपकरणों की कार्यप्रणाली और प्रारंभिक राहत कार्यों की जानकारी दी गई। टिहरी पुलिस ने आपदा के समय त्वरित प्रतिक्रिया और जनसुरक्षा को अपनी प्राथमिकता बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *