पिल्ला या तमंचा गैंग का पिल्ला बदमाश गिरफ्तार

 भूपतवाला से लक्सर तक फैला है गैंग का नेटवर्क, अब तक 10 गिरफ्तारियां
 
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / जोगेंद्र मावी,
हरिद्वार। पिल्ला गैंग, उधम सैनी गैंग, तमंचा गैंग के नाम से गैंग चलाने वालों पर पुलिस का प्रहार जारी है। गैंग की रीढ़ तोड़ने के लिए 10वां पिल्ला यानि बदमाश गिरफ्तार किया है, जोकि तमंचा सरेआम लहराकर लोगों में दहशत फैलाने का काम करता था।
प्रभारी निरीक्षक कनखल के नेतृत्व में कनखल पुलिस लगातार शराब तस्करों, वारंटियों, हिस्ट्रीशीटरों, वांछित अपराधियों, गुंडा तत्वों एवं हुड़दंगियों के विरुद्ध सघन अभियान चला रही है। एसएसआई अनुज सिंह ने बताया कि क्षेत्र में लगातार मिल रही मारपीट एवं असामाजिक गतिविधियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कनखल पुलिस द्वारा सादे वस्त्रों में विशेष टीमें गठित कर जगजीतपुर, पीठ पुलिया, फुटबॉल ग्राउंड एवं गुरुकुल कांगड़ी क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।
04 मई को वादी प्रणव शर्मा निवासी कनखल द्वारा अपने साथ हुई मारपीट के संबंध में थाना कनखल पर मु0अ0सं0 152/26 अभियोग पंजीकृत कराया गया था।
घटना रॉयल हट, जगजीतपुर में हुई थी, जिसमें वादी गंभीर रूप से घायल हुआ था। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान करते हुए 17 मई को एक और आरोपी के धर दबोचा किया।
 
नाम पता आरोपित
सोनू पाल पुत्र अशोक पाल निवासी कांगड़ी श्यामपुर, हाल निवासी कुम्हारगढ़ा, थाना कनखल हरिद्वार
पुलिस टीम में इनका रहा सहयोग
कनखल कोतवाली के एसएसआई अनुज सिंह, एसआई गंभीर सिंह तोमर, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र शाह, कांस्टेबल सतेन्द्र रावत, उमेद सिंह, रघुवीर रावत का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *