प्रो. एमसी सती मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर में छात्र संघ चुनाव-2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के चुनाव के लिए अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. एमसी सती को मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है। बिड़ला परिसर निदेशक प्रो. एचबीएस चौहान की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रो. सती विश्वविद्यालय नियमों और लिंगदोह समिति की सिफारिशों के अनुरूप चुनाव प्रक्रिया संचालित करेंगे। उन्हें आवश्यकतानुसार निर्वाचन टीम गठित करने का अधिकार भी दिया गया है।