शिविर में पूर्व सैनिकों की समस्याओं का किया समाधान

पौड़ी। पूर्व सैनिकों, सैनिक विधवाओं एवं उनके आश्रितों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में विशेष शिविर आयोजित किया गया। अभिलेख कार्यालय बंगाल अभियंता समूह की ओर से आयोजित शिविर में वरिष्ठ अभिलेख अधिकारी कर्नल कुलदीप सिंह की मौजूदगी में विभिन्न प्रकरणों की सुनवाई की गई। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मेजर करन सिंह रावत ने बताया कि शिविर में मुख्य रूप से पेंशन संबंधी मामलों का समाधान किया गया और अन्य प्रकरणों के दस्तावेज संबंधित अभिलेख कार्यालयों को भेजे गए। शिविर में कुल ’’68 लाभार्थियों’’, जिनमें 42 पूर्व सैनिक, 23 सैनिक विधवाएं और तीन आश्रित शामिल थे, को लाभ मिला।