लोस्तू महादेव मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य का किया शिलान्यास

लोस्तू महादेव मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य का किया शिलान्यास


श्रीनगर गढ़वाल। देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के कीर्तिनगर स्थित प्रसिद्ध लोस्तू महादेव मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास विधायक विनोद कंडारी ने किया। मंदिर के विकास के लिए 95.95 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। विधायक ने कहा कि धार्मिक एवं पौराणिक स्थलों का विकास सरकार की प्राथमिकता है। सौंदर्यीकरण से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि पर्यटन गतिविधियों के विस्तार से स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी लाभ होगा। स्थानीय लोगों ने मंदिर के विकास पर खुशी जताते हुए विधायक का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *