नशे में ड्राइविंग और हुड़दंग पर पुलिस ने कसा शिकंजा

नशे में ड्राइविंग और हुड़दंग पर पुलिस ने कसा शिकंजा


रुद्रप्रयाग। जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने 19 सितंबर की शाम और रात सघन चेकिंग अभियान चलाया। एसपी रुद्रप्रयाग के निर्देश पर पुलिस टीमों ने प्रमुख मार्गों, होटलों, ढाबों और सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग की। इस दौरान खुले में शराब पीने-पिलाने वालों और सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वालों पर विशेष नजर रखी गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। पुलिस ने कहा कि नशे में वाहन चलाना चालक के साथ अन्य लोगों के लिए भी गंभीर खतरा है। अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *