रैश ड्राइविंग पर पुलिस ने तीन वाहन किए सीज

देहरादून। थाना सहसपुर क्षेत्र में देहरादून-पोंटा फोरलेन हाईवे पर शादी समारोह से जुड़े कुछ वाहनों द्वारा खतरनाक रैश ड्राइविंग का मामला सामने आया, जिससे आमजन को परेशानी हुई। घटना के फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सहसपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहनों को चालकों सहित चौकी सभावाला लाकर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान कर तीनों वाहनों को सीज कर दिया। पुलिस ने चेतावनी दी है कि हाईवे पर लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।