दून पुलिस का अभियान जारी, 3 शराब तस्कर गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देशन में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत दून पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 3 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से 3 पेटी से अधिक देशी शराब बरामद की गई है। सभी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने चेकिंग के दौरान 113 टेट्रा पैक देशी शराब के साथ दो अभियुक्तोंकृसुरेश उर्फ झुंझुनू और नितिन जैनकृको गिरफ्तार किया। वहीं कोतवाली विकासनगर पुलिस ने मुस्लिम कब्रिस्तान के पास से चन्दन नामक अभियुक्त को 72 पाउच देशी शराब के साथ पकड़ा।

पुलिस के अनुसार, चन्दन का आपराधिक इतिहास भी रहा है और वह पहले भी शराब तस्करी के मामलों में जेल जा चुका है। दून पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।