पुलिस ने 24 घंटे में चोरी का किया खुलासा, अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस ने 24 घंटे में चोरी का किया खुलासा, अभियुक्त गिरफ्तार
 
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / बेनीराम उनियाल,
देहरादून। डालनवाला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घर का लोहे का गेट ग्राइंडर मशीन से काटकर चोरी करने वाले एक अभियुक्त को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी किया गया लोहे का गेट भी बरामद कर लिया है।
घटना 19 जून 2026 की है, जब वादिनी गुलनार बानो ने शिकायत दर्ज कराई कि वह परिवार सहित बाहर गई थीं और लौटने पर घर का गेट गायब मिला। शक के आधार पर पड़ोसी तनवीर अहमद खान पर संदेह जताया गया। तहरीर के आधार पर डालनवाला थाने में मामला दर्ज किया गया। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें अभियुक्त को गेट काटते हुए देखा गया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार किया। बाद में उसकी निशानदेही पर चोरी किया गया गेट सहस्त्रधारा रोड क्षेत्र से बरामद किया गया। पुलिस ने अभियुक्त तनवीर अहमद खान, उम्र 67 वर्ष को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *