तपोवन में खोया इजरायली पर्यटकों का बैग पुलिस ने लौटाया

तपोवन में खोया इजरायली पर्यटकों का बैग पुलिस ने लौटाया


टिहरी। जनपद के तपोवन क्षेत्र में इजरायल से आए पर्यटकों का खोया बैग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बरामद कर सुरक्षित वापस सौंप दिया। बैग में रखा करीब 1 लाख 20 हजार रुपये का कैमरा भी सुरक्षित मिला। पर्यटक सागेव मैडमोनी और नोफर असयाग ने पुलिस चौकी तपोवन में बैग खोने की सूचना दी। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक प्रवीन रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर खोजबीन शुरू की। सीसीटीवी जांच और स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद बैग श्री बद्रीनाथ मार्ग के पास लावारिस हालत में मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *