औद्योगिक संस्थानों में दिया मॉक ड्रिल का प्रशिक्षण

औद्योगिक संस्थानों में दिया मॉक ड्रिल का प्रशिक्षण


पौड़ी। अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत जनपद में फायर सर्विस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में औद्योगिक और संवेदनशील संस्थानों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के अंतर्गत कर्मचारियों को अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम, बचाव उपायों और आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया की जानकारी दी जा रही है। उन्हें आग लगने पर घबराने के बजाय सही तरीके से नियंत्रण करने के तरीके भी सिखाए जा रहे हैं। इसी क्रम में कोटद्वार के सिगड़ी स्थित एकम्स हेल्थकेयर लिमिटेड में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी महताब अली के निर्देशन में मॉक ड्रिल कर कर्मचारियों को अग्निशमन उपकरणों के उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *