गुमशुदा महिला को पुलिस ने मार्चुला से सकुशल बरामद किया

पौड़ी। दवाई लेने घर से निकली गुमशुदा महिला को धुमाकोट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मार्चुला रामनगर से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। घोड़पाल निवासी व्यक्ति ने 19 अगस्त को पुलिस को सूचना दी कि उनकी पत्नी पूजा देवी 17 अगस्त को दवाई लेने बीरोंखाल गई थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की और पतारसी-सुरागरसी के साथ सर्विलांस की मदद ली। लगातार प्रयासों के बाद 20 अगस्त को महिला को मार्चुला से बरामद किया गया। महिला के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार जताया।