रिखणीखाल में पुलिस ने रात में पेड़ हटाकर मार्ग किया सुचारु

रिखणीखाल में पुलिस ने रात में पेड़ हटाकर मार्ग किया सुचारु


पौड़ी। रिखणीखाल में 19 अगस्त की रात सड़क पर विशाल चीड़ का पेड़ गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। इसी दौरान विद्यालय जा रहे शिक्षक सत्यप्रकाश ने पुलिस को सूचना दी। सुनसान वन क्षेत्र और रात का समय होने के कारण क्षेत्र में जंगली जानवरों का खतरा भी बना हुआ था। सूचना मिलते ही रिखणीखाल पुलिस टीम आवश्यक उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची और भारी-भरकम पेड़ को काटकर सड़क से हटाया। मार्ग सुचारु होने के बाद शिक्षक सुरक्षित अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। शिक्षक ने त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस का आभार जताया। कार्रवाई में अपर उपनिरीक्षक राजेश मीना समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *