पुलिस ने 6 घंटे में खोला चोरी का मामला, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने 6 घंटे में खोला चोरी का मामला, आरोपी गिरफ्तार


उत्तरकाशी। जनपद के बड़कोट क्षेत्र में सिलक्यारा टनल निर्माण कार्य कर रही नवयुगा इंजीनियरिंग लिमिटेड से इलेक्ट्रॉनिक मोटर चोरी होने के मामले का पुलिस ने महज 6-7 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई मोटर भी बरामद कर ली है।
कंपनी प्रबंधन की शिकायत पर कोतवाली बड़कोट में अज्ञात के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देश पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की। पुलिस उपाधीक्षक चंचल शर्मा के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक सुभाष चन्द्र के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी भीम सिंह निवासी डण्डालगांव, बड़कोट को गिरफ्तार कर चोरी की मोटर बरामद की। मामले में पुलिस ने धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी भी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *