जनता की चौपाल में पुलिस ने सुनीं लोगों की समस्याएं, किया जागरूक

जनता की चौपाल में पुलिस ने सुनीं लोगों की समस्याएं, किया जागरूक


पौड़ी। आमजन और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में थाना दिवस एवं पुलिस-जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में श्रीनगर पुलिस ने सरस्वती शिशु विद्या मंदिर श्रीकोट, कोटद्वार पुलिस ने झंडीचौड़ तथा महिला थाना श्रीनगर में कार्यक्रम आयोजित कर स्थानीय नागरिकों से संवाद किया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं, सुझाव और क्षेत्रीय आवश्यकताओं को सुना तथा शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन ठगी से सुरक्षा, महिला सुरक्षा, यातायात नियमों और कानून व्यवस्था से जुड़े विषयों पर जागरूक किया गया। पुलिस ने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। पुलिस ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से जनता और पुलिस के बीच विश्वास मजबूत होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *