विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए खुली, प्रकृति प्रेमियों में उत्साह

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए खुली, प्रकृति प्रेमियों में उत्साह


चमोली। विश्व प्रसिद्ध ’’फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान’’ आज से पर्यटकों के लिए खोल दी गई है। इसके साथ ही देश-विदेश से आने वाले प्रकृति प्रेमियों और ट्रेकर्स के लिए हिमालय की गोद में बसे इस प्राकृतिक स्वर्ग के द्वार खुल गए हैं। यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल यह घाटी अपनी अद्भुत जैव विविधता और रंग-बिरंगे फूलों की हजारों प्रजातियों के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है।
मानसून के आगमन के साथ घाटी में फूल खिलने शुरू हो जाते हैं, जबकि जुलाई से सितंबर के बीच इसका सौंदर्य चरम पर रहता है। इस दौरान ब्रह्म कमल, ब्लू पोस्ता, कोबरा लिली सहित अनेक दुर्लभ प्रजातियों के फूल पूरी घाटी को रंगों से सजा देते हैं। पर्यटकों को गोविंदघाट से घांघरिया तक ट्रेक कर घाटी पहुंचना होता है। घाटी खुलने से स्थानीय पर्यटन कारोबार, होटल व्यवसाय और घोड़ा-खच्चर संचालकों में भी उत्साह है। आने वाले महीनों में बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *