पुलिस और फायर सर्विस ने आग पर पाया काबू

पुलिस और फायर सर्विस ने आग पर पाया काबू


टिहरी। जिले के चम्बा क्षेत्र स्थित दिखोल गांव में पंचायत भवन के पास जंगल में लगी आग पर पुलिस और फायर सर्विस टीम ने समय रहते काबू पा लिया। ग्रामीणों की सूचना पर कोतवाली चम्बा पुलिस और फायर सर्विस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और संयुक्त अभियान चलाकर आग बुझाई। आग गांव और पंचायत भवन की ओर बढ़ रही थी, जिससे बड़ी घटना की आशंका थी। टीम की तत्परता से पंचायत भवन और आसपास के रिहायशी क्षेत्र को सुरक्षित बचा लिया गया। ग्रामीणों ने पुलिस और फायर सर्विस के सराहनीय कार्य की प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *