एनआईटी उत्तराखंड में पांच दिवसीय कृत्रिम बुद्धिमत्ता बूटकैंप शुरू

एनआईटी उत्तराखंड में पांच दिवसीय कृत्रिम बुद्धिमत्ता बूटकैंप शुरू


श्रीनगर गढ़वाल। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान उत्तराखंड में 13 से 17 सितंबर तक आयोजित पांच दिवसीय कृत्रिम बुद्धिमत्ता बूटकैंप-2026 का शुभारंभ हुआ। अनुसंधान एवं परामर्श अनुभाग तथा कंप्यूटर विज्ञान एवं इंजीनियरिंग विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित बूटकैंप का उद्देश्य विद्यार्थियों को नवीनतम एआई तकनीकों से परिचित कराना और उद्योग की व्यावहारिक जरूरतों से जोड़ना है। कार्यक्रम में एजेंटिक एआई, बहु-एजेंट प्रणालियों, उत्पादन-स्तरीय आरएजी और व्यावहारिक एआई अनुप्रयोगों पर सत्र होंगे। अधिष्ठाता डॉ. धर्मेंद्र त्रिपाठी, समन्वयक डॉ. शशांक भातरा और कुलसचिव हरि मौल आजाद ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। बूटकैंप में विशेषज्ञ संवाद, तकनीकी सत्र और एआई हैकाथॉन भी आयोजित किया जा रहा है। एनआईटी के पूर्व छात्रों एवं उद्योग विशेषज्ञों की सहभागिता से विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव और नवाचार के अवसर मिलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *