ऊखीमठ में श्री नारायण हरी महादेव सेवा समिति द्वारा शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / हरीश चंद्र,
रुद्रप्रयाग। श्री नारायण हरी महादेव सेवा समिति, भुवनेश्वर (उड़ीसा) द्वारा रिजेटा मधुगंगा, ऊखीमठ में शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। समिति सदस्य संजय अग्रवाल ने बताया कि कथा का शुभारंभ 21 मई को जल कलश यात्रा के साथ हुआ था, जो 27 मई तक चलेगी। उन्होंने बताया कि समिति पिछले पांच वर्षों से शिव महापुराण कथा का आयोजन कर रही है।
संजय अग्रवाल ने कहा कि कथा आयोजन का उद्देश्य देश में सुख-शांति एवं सनातन धर्म के प्रति लोगों की आस्था को मजबूत करना है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक शांति का अभाव है, ऐसे में धार्मिक आयोजन लोगों को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करते हैं। उन्होंने बताया कि यह आयोजन मूल रूप से श्री केदारनाथ धाम में प्रस्तावित था, लेकिन मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए इसे पंचगद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ में आयोजित किया गया। रविवार को कथा के चौथे दिन केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने भी कथा में पहुंचकर आशीर्वाद लिया और समिति को अपना सहयोग प्रदान किया। समिति की ओर से उनका आभार व्यक्त किया गया। समिति सदस्य विजय कुमार वंशल ने बताया कि भुवनेश्वर से 350 से अधिक श्रद्धालु कथा में शामिल होने पहुंचे हैं। कथा प्रतिदिन अपराह्न 3ः30 बजे से सायं 7ः30 बजे तक व्यास श्याम सुंदर ठाकुर के श्रीमुख से हो रही है, जिसमें भगवान शिव एवं माता पार्वती की दिव्य लीलाओं का वर्णन किया जा रहा है। कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालु एवं भक्तजन उपस्थित रहे।