यातायात नियम उल्लंघन पर पुलिस की कार्रवाई तेज

यातायात नियम उल्लंघन पर पुलिस की कार्रवाई तेज


उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए उत्तरकाशी पुलिस लगातार यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में गंगोत्री और यमुनोत्री यात्रा मार्गों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
प्रभारी यातायात निरीक्षक सुनील कुमार के नेतृत्व में मुख्यालय और सिगोटी क्षेत्र में ओवरस्पीड, नो पार्किंग, बिना हेलमेट और वाहन चलाते समय मोबाइल उपयोग जैसे नियम उल्लंघन पर 19 लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। नशे में वाहन चलाने पर 2 चालकों को गिरफ्तार कर उनके वाहन सीज किए गए। साथ ही काली फिल्म लगे वाहनों से फिल्म हटवाकर चालकों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *