गंगोत्री धाम में बीडीएस टीम ने की सघन एंटी-सैबोटाज चेकिंग

गंगोत्री धाम में बीडीएस टीम ने की सघन एंटी-सैबोटाज चेकिंग


उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा 2026 के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए गंगोत्री धाम में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। उत्तरकाशी पुलिस के निर्देशन में सोमवार को बीडीएस टीम ने धाम परिसर, स्नान घाट, पार्किंग स्थल, प्रतीक्षालय और आसपास के क्षेत्रों में सघन एंटी-सैबोटाज चेकिंग अभियान चलाया। मेटल डिटेक्टर और आधुनिक डिटेक्शन उपकरणों की मदद से गहन तलाशी ली गई। यात्रा मार्गों और प्रमुख पड़ावों पर सीसीटीवी व ड्रोन से निगरानी की जा रही है। पुलिस, आपदा प्रबंधन, एटीएस, बीडीएस और अभिसूचना इकाइयों की तैनाती भी सुनिश्चित की गई है। पुलिस ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *