आंगनबाड़ी केंद्र जयराज में पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पौड़ी। सेवा संकल्प अभियान के तहत राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत बाल विकास परियोजना पौड़ी के आंगनबाड़ी केंद्र जयराज में पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिलाओं, बच्चों और अभिभावकों को संतुलित आहार, पोषण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य एवं आंगनबाड़ी केंद्रों से मिलने वाली सेवाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में एक बालक का प्रवेश उत्सव मनाया गया, जबकि एक गर्भवती महिला की गोद भराई की रस्म भी संपन्न कराई गई। गर्भवती महिलाओं और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पौष्टिक आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच और उचित देखभाल के महत्व पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी आशा रावत, ज्येष्ठ प्रमुख अर्चना तोपाल सहित विभागीय कर्मचारी, आशा कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां मौजूद रहीं।