निरीक्षण कर बिना मान्यता संचालित संस्थानों को दिए नोटिस
हरिद्वार। उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. सुरजीत सिंह गांधी ने अधिकारियों के साथ बिजौली, नगला इमरती, लादपुर खुर्द, लादपुर कला, जैनपुर और मख्याली खुर्द क्षेत्र में सात मदरसों और तीन मकतबों का निरीक्षण किया। उन्होंने मकतब संचालकों को बच्चों का अनिवार्य रिकॉर्ड रखने और विद्यालय समय के बाद ही मकतब संचालित करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रत्येक बच्चे का मान्यता प्राप्त विद्यालय में नियमित अध्ययन सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण में बिना मान्यता संचालित मदरसों को नोटिस जारी किए गए। नियमों के उल्लंघन पर पांच लाख रुपये तक जुर्माने और संस्थान सील करने के प्रावधानों की जानकारी भी दी गई।