किसान ऋण मेले में 93.70 लाख रुपये के ऋण वितरित
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिला सहकारी बैंक और सहकारिता विभाग की ओर से भटवाड़ी विकासखंड के नैताला में किसान ऋण मेला-2026 आयोजित किया गया। बैंक अध्यक्ष शारदा राणा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने भी भाग लिया। मेले में विभिन्न ऋण योजनाओं के तहत लाभार्थियों को कुल 93.70 लाख रुपये के ऋण वितरित किए गए। इसके साथ ही 40 नए सदस्यों को बैंक से जोड़ा गया और 38 निष्क्रिय सदस्यों को दोबारा सक्रिय किया गया। 20 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से भी जोड़ा गया।