नेहरू कॉलोनी में हुई नकबजनी का 36 घंटे में खुलासा, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

सुमित तिवारी / उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो,
देहरादून। पुलिस ने नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई नकबजनी की घटना का महज 36 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक शातिर हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई लगभग 10 लाख रुपये मूल्य की शत-प्रतिशत ज्वैलरी और नकदी बरामद की गई है।
मामला 5 जून 2026 का है, जब केदारपुरम निवासी रेनू ने नेहरू कॉलोनी थाने में शिकायत दर्ज कराई कि अज्ञात व्यक्ति उनके घर का ताला तोड़कर नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।
जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने डिफेंस कॉलोनी क्षेत्र से आरोपी तैय्यब (27) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात को स्वीकार किया और बताया कि वह मजदूरी एवं मिस्त्री का कार्य करता है। पुलिस के अनुसार आरोपी चोरी की गई ज्वैलरी लेकर शहर से फरार होने की तैयारी में था, लेकिन उससे पहले ही उसे दबोच लिया गया। गिरफ्तार आरोपी थाना नेहरू कॉलोनी का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ चोरी, नकबजनी सहित विभिन्न आपराधिक मामलों के करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसके कब्जे से सोने का बिस्किट, मंगलसूत्र, पेंडल, नथ, कान के टॉप्स, चांदी की पायलें, सिक्के तथा 2100 रुपये नकद बरामद किए हैं। दून पुलिस ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और आमजन की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है।