जन आशीर्वाद यात्रा बनी जनसंपर्क व विकास संवाद का माध्यम

जन आशीर्वाद यात्रा बनी जनसंपर्क व विकास संवाद का माध्यम
 
 
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / मोहन सिंह राणा,
उत्तरकाशी। प्रतापनगर क्षेत्र में पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रदीप रमोला द्वारा 17 दिसंबर 2025 को शुरू की गई जन आशीर्वाद यात्रा लगातार जनसमर्थन प्राप्त कर रही है। उत्तरद्धारिका सेम मुखेम नागराजा मंदिर से शुरू हुई यह यात्रा विभिन्न पट्टियों और गांवों तक पहुंचकर जनता से सीधा संवाद स्थापित कर रही है।
यात्रा के दौरान प्रदीप रमोला ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और रोजगार जैसी समस्याओं को प्रमुखता से सुना तथा उनके समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रतापनगर आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहा है और युवाओं का पलायन चिंता का विषय है। रमोला ने अपने ब्लॉक प्रमुख कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा जनता के दुख-दर्द को समझने और क्षेत्र के विकास की नई दिशा तय करने का अभियान बन चुकी है। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने भी यात्रा को व्यापक समर्थन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *