“नंदा-सुनंदा” बनी बेटियों के सपनों की नई उड़ान, 39 बालिकाओं को मिली 12.98 लाख की सहायता

“नंदा-सुनंदा” बनी बेटियों के सपनों की नई उड़ान, 39 बालिकाओं को मिली 12.98 लाख की सहायता


देहरादून। जिला प्रशासन द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट “नंदा-सुनंदा” के 15वें संस्करण में शनिवार को 39 जरूरतमंद बालिकाओं को शिक्षा के लिए 12.98 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में बालिकाओं को चेक वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान कई छात्राओं और उनकी माताओं ने आर्थिक अभाव, पिता के निधन और पारिवारिक संकटों के बीच शिक्षा जारी रखने के संघर्ष की भावुक कहानियां साझा कीं।
जिलाधिकारी ने कहा कि “नंदा-सुनंदा” केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि बेटियों के सपनों को नई उड़ान देने का अभियान है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में संचालित यह पहल आर्थिक रूप से कमजोर बालिकाओं की शिक्षा को रुकने से बचाने के लिए समर्पित है। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने भी छात्राओं को मेहनत और लगन से पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रेरित किया।
अब तक इस परियोजना के माध्यम से 175 बालिकाओं की शिक्षा को पुनर्जीवित करते हुए लगभग 57 लाख की सहायता राशि वितरित की जा चुकी है। कार्यक्रम में विभिन्न कक्षाओं और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत छात्राओं को सहायता प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *