चारधाम यात्रा के बीच श्रीनगर को फिर से प्रमुख पड़ाव बनाने की पहल, मेयर ने प्रशासन को लिखा पत्र

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / प्रदीप कुमार,
श्रीनगर गढ़वाल। चारधाम यात्रा के दौरान श्रीनगर शहर को फिर से प्रमुख पड़ाव के रूप में विकसित करने की मांग तेज हो गई है। मेयर आरती भंडारी ने प्रशासन को पत्र भेजकर यात्रियों को श्रीनगर में ठहरने के लिए प्रोत्साहित करने का सुझाव दिया है। उनका कहना है कि बदरीनाथ, केदारनाथ, सोनप्रयाग और गौरीकुंड जैसे प्रमुख पड़ावों पर लगातार बढ़ रहे दबाव को कम करने में श्रीनगर महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
मेयर ने कहा कि श्रीनगर चारधाम यात्रा का ऐतिहासिक पड़ाव रहा है, जहां यात्रियों के लिए होटल, पार्किंग और अन्य मूलभूत सुविधाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। यदि यात्रियों को यहां रुकने के लिए प्रेरित किया जाए तो यात्रा अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित और सुगम बन सकेगी। साथ ही स्थानीय व्यापार को भी नई ऊर्जा मिलेगी।
व्यापारियों का कहना है कि इस बार यात्रा सीजन में श्रद्धालु शहर में ठहरने के बजाय सीधे धामों की ओर बढ़ रहे हैं, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और दुकानों का कारोबार प्रभावित हुआ है। लगातार लग रहे ट्रैफिक जाम और वाहनों को अधिक देर तक नहीं रुकने देने की व्यवस्था भी इसकी बड़ी वजह बताई जा रही है।
मेयर आरती भंडारी ने अपने पत्र में यह भी उल्लेख किया कि श्रीनगर धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण नगर है। यहां स्थित धारी देवी मंदिर और कमलेश्वर मंदिर जैसे प्रसिद्ध मंदिर श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र हैं। व्यापारियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे श्रीनगर को पर्यटन नगरी के रूप में नई पहचान मिल सकती है।