आपराधिक घटना की फिराक में घूम रहे दो अभियुक्त दून पुलिस ने दबोचे

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / बेणीराम उनियाल,
देहरादून। पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान दो संदिग्ध युवकों को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रेमनगर पुलिस ने पौंधा रोड पर एक संदिग्ध थार वाहन को रोककर जांच की। पूछताछ में संतोषजनक जवाब न मिलने पर तलाशी लेने पर अभियुक्तों के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध देसी तमंचा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान समर्थ निवासी हकीकत नगर, सहारनपुर और ऋषभ गोस्वामी निवासी नॉर्थ दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्त पूर्व में भी आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं और किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे। दोनों के खिलाफ कोतवाली प्रेमनगर में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों के विरुद्ध गुंडा एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। बरामदगी में एक थार वाहन, 315 बोर का तमंचा और तीन जिंदा कारतूस शामिल हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में चौकी प्रभारी बिधौली उपनिरीक्षक जयेंद्र सिंह राणा सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।