नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का लाइव प्रसारण, आत्मविश्वास पर जोर

श्रीनगर गढ़वाल। मंडल कार्यालय पर प्रधानमंत्री द्वारा आयोजित ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ का लाइव प्रसारण सामूहिक रूप से देखा गया। कार्यक्रम में पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि यह पहल महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने इसे महिलाओं में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ाने वाला बताया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने नारी सशक्तिकरण के संकल्प को दोहराते हुए सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया।