पोषण रेसिपी मेले में संतुलित आहार पर दिया जोर

पोषण रेसिपी मेले में संतुलित आहार पर दिया जोर


पौड़ी। जनपद के आकांक्षी ब्लॉक दुगड्डा में संपूर्णता अभियान के तहत पोषण रेसिपी मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय खाद्य सामग्री के माध्यम से संतुलित और पौष्टिक आहार के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने टीएचआर (टेक होम राशन) और पके भोजन से विभिन्न पौष्टिक व्यंजन तैयार कर आकर्षक प्रदर्शन किया। प्रत्येक रेसिपी के साथ उसके पोषण तत्वों और स्वास्थ्य लाभों की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख सूरज नेगी, ज्येष्ठ प्रमुख सुनील नेगी और खंड विकास अधिकारी विद्यादत्त रतूड़ी उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनके प्रयासों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *