चेकिंग कर 15 वाहनों के चालान और दो बसें की सीज

चेकिंग कर 15 वाहनों के चालान और दो बसें की सीज

हरिद्वार। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और परिवहन विभाग ने सिडकुल एवं भेल क्षेत्र में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा के अनुसार अभियान में 35 स्कूली बसों और बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहनों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन मिलने पर 15 वाहनों के चालान किए गए, जबकि वैध फिटनेस प्रमाणपत्र नहीं होने पर दो बसों को सीज किया गया। सीज बसों में सवार बच्चों को सुरक्षित रूप से दूसरी बसों में स्थानांतरित कर गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *